अगर आप भी सुबह खाली पेट चाय पीते हैं तो इस खबर को एक बार जरूर पढ़ें

चाय सदियों से चली आ रही है, यह सदियों से लोगों का प्रिय पेय है। भारत देश की करीब 80 से 90 फीसदी जनसंख्या सुबह उठने के साथ ही चाय पीना पसंद करती है। बच्चा हो या बूढ़ा हमारे देश में अमूमन सभी के दिन की शुरूआत चाय पीने से ही होती है। आपको बता दें कि चाय प्रतिदिन पीने के लिए नहीं होता है, यह आवश्यकतानुसार पीने पर ही लाभदायक है। रिसर्च के अनुसार सुबह खाली पेट चाय पीना काफी नुकसानदायक हो सकता है, खासतौर पर गर्मियों में। तो चलिए अब जानते हैं आखिर यह हमारे शरीर के लिए कैसे नुकसानदायक है।

सुबह खाली पेट चाय पीने से पेट के बाइल जूस की प्रक्रिया में विपरीत प्रभाव पड़ता है और उल्टी की भी परेशानी होने लगती है इसके अलावा घबराहट भी हो सकती है।

खाली पेट दूध वाली चाय पीने से जल्दी ही थकान होने लगती है। साथ ही व्यवहार में भी चिड़चिड़ापन होने लगता है।

कड़क चाय पीने से पेट में अल्सर के खतरे बने रहते है इसके अलावा पेट के अन्य तत्वों को भी नुकसान होता है।

सुबह खाली पेट चाय पीने से पुरुषों में प्रोस्टेस कैंसर होने का खतरा बना रहता है।

यह लेख पत्रकारिता

Leave a Comment