अनार खाने से नहीं पड़ेंगे आप बीमार जाने कैसे

अनार स्वास्थ्य के लिए एक वरदान है, इससे हमारे शरीर की अनेक बिमारियों से रक्षा मिलती है। हमारे देश भारत में अनार ज्यादातर राजस्थान, महाराष्ट्र, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, और गुजरात राज्यों में पाए जाते हैं। अनार में अत्यधिक मात्रा में प्रोटीन, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, खनिज, और विटामिन पाया जाता है। अब हम आपको अनार के गुणों के बारे में बताएंगे।

  1. अनार का जूस या अनार के दाने दोनों ही हमारे शरीर में खून को तेजी से बढ़ते हैं, रक्त की कमी होने पर अनार का सेवन करना फायदेमंद होता है।
  2. अनार मधुमेह में भी लाभदायक होता है, इसमें पाए जाने वाले शुगर को बढने नहीं देता है।
  3. अनार खाने से त्वचा में नमी रहती है, और चेहरे के दाग धब्बे भी मिट जाते हैं इसके अलावा चेहरे पर लाली बनी रहती है।
  4. इससे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, जिसके फलस्वरूप शरीर में रोगों से लड़ने की शक्ति उत्पन्न हो जाती।
  5. अनार के जूस के सेवन से खून पतला हो जाता है, रक्त संचार आसानी से होता है इससे रक्त वाहिकाओं में में सूजन की शिकायत भी समाप्त हो जाती है।
  6. अनार में प्रचुर मात्रा में फाइबर होता है, जो कब्ज को दूर करता है और पाचन तंत्र की सफाई करता है।
  7. हड्डियों में दर्द या फिर किसी प्रकार के सूजन में भी अनार लाभकारी है, इससे हड्डयों में या गढिया में होने वाला दर्द भी ठीक रहता है।

Leave a Comment