बार बार नींद आने से छुटकारा पाने का सबसे बेहतरीन तरीका

ज्यादा नींद आने से बहुत से लोग परेशान रहते हैं। स्टूडेंट्स क्लास में, कर्मचारी कार्यालय में ऐसे ही बहुत से लोग इससे परेशान हो चुके हैं। आज हम आपको ज्यादा नींद से निजात पाने के कुछ तरीके बता रहें हैं।

दिन में अधिक नींद आने का कारण पूरी नींद न लेना भी हो सकता है, इसीलिए वयस्क व्यक्ति को 7 से 9 घंटे की नींद लेनी चाहिए।

काजल आंखों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। काजल लगाने से नींद कम आती है।

अपने सोने और सुबह जागने का समय निश्चित करें। इससे आपको अपनी नींद पूरी करने में मदद मिलेगी। समय पर जागने के लिए अलार्म का प्रयोग करें।

ज्यादा मसाले के सेवन से भी नींद ज्यादा आती है, इसलिए ज्यादा मसालेदार भोजन का सेवन कम करें।

दिन में भोजन कम करें भोजन की मात्रा को बढ़ाने के लिए दिन में 3 बार थोड़ा थोड़ा भोजन करें।

नींद को नियंत्रित करने के लिए बज्र आसन करना चाहिए इससे नींद कम आती है और मन एकाग्रित रहता है।

पौष्टिक आहार लें और दिन में चावल का सेवन कम करें। इससे आपको दिन में नींद नहीं आएगी।

Leave a Comment