बेवकूफ न बने, जाने लम्बाई बढ़ाने का तरीका, 100% गारंटी

आज के दौर में सभी लोग एक अच्छी पर्सनालिटी या व्यक्तित्व चाहते हैं जिसके लिए एक अच्छी लम्बाई होनी चाहिए, और वह इंटरनेट पर लंबाई बढ़ाने का तरीका ढूंढते रहते हैं। लेकिन जिन लोगो की लम्बाई कम होती है वह यही सोचकर परेशान रहते हैं कि उनकी लम्बाई कैसे बढ़ेगी जिसके कारण उनके अंदर हीन भावना उत्पन्न होने लगती है और इसके साथ वे अपना आत्मविश्वास भी खोने लगते हैं। आप सभी को पता है की हमारे देश में बेरोजगारी की समस्या बहुत ही बड़ी है। जिसके चलते वे अपने परिवार और अपनी इच्छाओं की पूर्ति नहीं कर पाते हैं लम्बाई इसका एक प्रमुख कारण है।

लम्बाई

हमारे देश के ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्रों और कुछ हद तक शहरी क्षेत्रों के नवजवानों की थोड़ी सी कम लंबाई के चलते वह पुलिस या सेना में भर्ती नहीं हो पाते हैं फलस्वरूप वह बेरोजगार हो जाते हैं। इसके अलावा वे माएं भी परेशान रहती हैं जिनके बच्चों की लम्बाई नहीं बढ़ती है। हमारे शरीर में लंबाई बढ़ाने का सबसे बड़ा योगदान होता है ह्यूमन ग्रोथ हॉरमोन का यानी की एचजीएच। एचजीएच पिटूइटेरी ग्लैंलड से निकलता है जिससे हमारी हाइट बढ़ती है। इसी को देखते हुए हम आपके लिए कुछ ऐसे तरीके लाएँ है जिसे इंग्लैंड की एक युवती Alice Robinson द्वारा प्रैक्टिकल किया है जिन्होंने एक सप्ताह में आधा इंच लंबाई बढ़ाई इसे आप भी आजमा सकते हैं।

साइकिल चलाना

आपको शायद पता हो कि साइकिल चलाने से लम्बाई बहुत ही तेजी से बढ़ती है। अब आप सोच रहे होंगे की साइकिल चलाने से ऐसा नहीं हो सकता है तो आप बिलकुल सही सोच रह जी हाँ साइकिल चलाने से लम्बाई नहीं बढ़ाई जा सकती है। लेकिन साइकिल को सही तरीके से चलाने से इसे संभव किया जा सकता है। इसके लिए आप अपने साइकिल की सीट को इतना ऊपर रखें कि आपको अपने पैरों को पैडल तक पहुंचाने के लिए खीचना पड़े। साइकिल को आप रोजाना एक घंटे या फिर बारह से अठारह मील्स या फिर बीस से तीस किलोमीटर जरूर चलाएं।

लटकना

लम्बाई को बढ़ाने के लिए लटकना एक बहुत ही अच्छा उपाय है। इसके लिए आप किसी पाइप की मदद ले सकते हैं जिसपर अंदर की तरफ से हाथ डालकर लटकें। इस प्रक्रिया को रोजाना एक से दो मिनट तक करें। इसे आप प्रतिदिन आप कुछ सेकेंड से शुरू करें उसके बाद धीरे धीरे समय बढ़ाएं। इससे शरीर के स्पाइनल और एब्डॉमिनल मसल्स में खिंचाव होता है फलस्वरूप लम्बाई में वृद्धि होने लगती है।

कंधे पर उल्टा खड़ा होना

इस क्रिया को करने से पैरों की मसल्स में ऊपर की तरफ खिंचाव होता है जो लम्बाई को बढ़ाने में कारगर है। इसे सही तरीके से करें जैसा कि इस इमेज में दिया गया है साथ ही इस बात का भी ख्याल रखें की आप गिर भी सकते हैं जिससे आपके गर्दन में चोट लग सकती है।

कोबरा एक्सरसाइज

इस आसन से करने आपके शरीर के पीछे के पूरे हिस्से के साथ आपके पेट की मसल्स में तनाव होता है जो आपकी लंबाई बढ़ाने में सहयोग करती हैं। इसे करने के लिए सबसे पहले आप पेट के बल लेट जाएं। हथेलियों को कंधे के बाजू में रखें। कोहनियों को आपस में सटाकर और पैर के पंजों को सीधा जमीन से लागर कर रखें। उसके बाद गहरी सांस लेते हुए हथेलियों से शरीर को उठाते हुए गर्दन को पीछे की तरफ झुकाकर रखें। उसके तीस सेकेंड बाद सांस को छोड़ते हुए पुनः उसी स्थिति में आ जाएं।

शरीर को झुकाकर मोड़ना

इसमें आप सीधे खड़े हो जाएं। उसके बाद आप अपने शरीर को कमर से मोड़कर नीचे की तरफ झुका लें। इसके बाद अपने हाथों से पैरों की उँगलियों को छुएं ऐसा करने से आपकी शरीर में स्ट्रेच होती है जिससे लम्बाई में वृद्धि होती है।

कूदना

कूदना आपके शरीर के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। इसके लिए आप रस्सी कूदें या बास्केटबॉल भी खेल सकते हैं। इसके अलावा आप एक जगह पर खड़े होकर भी कूद सकते हैं। इससे आपकी हड्डियां और मसल्स मजबूत बनते हैं इससे हमारे शरीर की लम्बाई भी बढ़ती है।

सेतुबंधासन, ब्रिज आसन

सेतुबंधासन इस अंग्रेजी में ब्रिज एक्सरसाइज भी कहते हैं। इस आसन को करने से शरीर के पीछे के हिस्से को बहुत ही मजबूती मिलती है। जिससे शरीर के कोर मसल्स को कार्य करने की शक्ति मिलती है और शरीर की लम्बाई बढ़ने लगती है।

तैरना

आप सभी ने सुना होगा कि तैरने से शरीर स्वस्थ रहता है। लेकिन आपको बता दें कि तैराकी करने से लंबाई भी बढ़ाई जा सकती है। पानी में आपके इन्वेर्टेबल डिस्क और हड्डियों पर दबाव पड़ता है। जिससे आपकी लंबाई तेजी से बढ़ने लगती है तैरना लम्बाई बढ़ाने वाले सभी एक्सरसाइज में से ज्यादा कारगर है।

इसे भी जानेचावल का पानी पीने के ऐसे फायदे जानकर हैरान रह जाएंगे आप, क्लिक कर तुरंत जाने

इन आसान और साधारण तरीकों से बढ़ाएं लंबाई

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=R-6n27CN3jI[/embedyt]

Leave a Comment