नीम के तेल का प्रयोग कर देगी आपकी दैनिक परेशानियों का अंत

नीम एक ऐसा वृक्ष जिसे पूरा हिस्सा पट्टी, बीज, तना, छाल और सब कुछ बहुत ही लाभकारी होते हैं। नीम का उपयोग आयुर्वेद में श्रेष्ठ स्थान पर किया जाता है। नीम के कुछ फायदे के बारे में सभी को कुछ न कुछ पता रहता है। लेकिन हम आपको नीम के तेल के कुछ उपयोग और फायदे के बारे में बता रहे हैं।

  • नीम का तेल को बालों के लिए अच्छा कंडीशनर कहा जा सकता है। तो अपने बालों मे स्नान के पहले नीम का तेल लगाए ऐसा करने से ज्यादा घुंघराले बाल सीधे और चमकदार हो जाएगे।
  • नीम में एंटीबैक्टीरियल और एंटी फंगल गुण होते है। जो बालों की रूसी को कम करने में मदद करते है यह सिर की खुजली और रूखेपन को भी दूर करती हैं।
  • किसी भी प्रकार की त्वचा सम्बंधित समस्या होने पर नीम की पत्तियों को पीस लें। अब इसे अपनी इसे अपनी त्वचा पर लगाएं इस उपाय को रोज करें। जब तक समस्या पूरी तरह से खत्म न हो जाये।
  • मुंह की देखभाल के लिए नीम का तेल का इस्तेमाल किया जाता है। नीम का तेल के एंटीसेप्टिक गुण मसूड़ों और दांत की देखभाल के लिए सहायक है। इससे दांत में कीड़े नहीं लगते और दांत को सड़न से बचाता है।
  • नीम तेल और सरसों तेल में थोड़ा कपूर मिलाकर जलाने से कीड़े और मच्छर दूर रहते है।
  • जब आप नहाने जाएं तो उससे 10 मिनट पहले नीम के तेल से मालिश करे। उसके बाद में इसे गर्म पानी से धो ले। आप इस तेल का इस्तेमाल रात को सोने से पहले भी कर सकते हैं। इसे रात को करने से पूरी रात इस तेल का असर आपकी त्वचा पर पड़े।
  • नीम के तेल को रात भर के लिए बालों में लगाकर छोड़ दें और फिर जूँ को हटाने के लिए एक बारीक कंघी के साथ कंघी करें।

Leave a Comment