झड़ते बालों को रोकने का मात्र 3 सरल उपाय जिसके बारे में किसी ने बताया नहीं होगा

बालों के झड़ने के कई कारण हो सकते हैं। जड़ों का कमजोर होना, पिट्यूटरी ग्लैंड (पियूस ग्रंथि) में हार्मोन्स की कमी, शरीर और बालों में पोषक तत्‍वों की कमी, तनाव, डैंड्रफ, स्किन इंफेक्‍शन के अलावा कई लोगों में बालों का झड़ना या गंजापन आनुवांशिक होता है। ना सिर्फ महिलाएं बल्कि पुरुष भी बालों से संबंधित तरह तरह की समस्याओं से परेशान हैं। डॉक्टर्स कहते हैं कि यदि 1 दिन में 100 बाल झड़ते हैं तो कोई परेशानी वाली बात नहीं, क्योंकि इतने ही बाल प्रतिदिन सिर में उगते भी है। लेकिन अगर इससे ज्यादा बाल झड़ते हैं तो ये एक चिंता का विषय बन जाता है।

  • दही का प्रयोग झड़ते बालो को रोकने का अच्छा घरेलू उपाय है, इससे बालों को जरुरी पोषक तत्व मिलते है। बालो को धोने के 1/2 घंटा पहले बालो में दही अच्छे से लगाए और जब सुख जाए तब धो ले। दही में थोड़ा निम्बू का रस मिला कर भी प्रयोग कर सकते है। निम्बू का रस और दही को मिला कर एक लेप बना ले और नहाने से पहले बालों पर लगायें। लेप लगाने के 1/2 घंटा बाद बाल धो ले, इस उपाय से बालों का झड़ना कम हो जायेगा।
  • झड़ते बालो को रोकने के लिए थोड़ी सी मुलेठी लेकर दूध की कुछ बूंदे डालकर उसे पीस लीजिए, फिर उसमें चुटकी भर केसर डालकर उसका पेस्ट बनाइए। इस पेस्‍ट को रात में सोने से पहले सिर पर लगाइए। कुछ दिनों तक इस पेस्‍ट को सिर पर लगाने से गंजेपन की समस्या दूर होती है।
  • बादाम के तेल में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो बालों के गिरने की समस्या को दूर करते हैं। बादाम के तेल में प्याज का रस मिलाकर लगाने से बालों के गिरने की समस्या दूर हो जाती है। इसके इस्तेमाल से बाल घने, मुलायम और चमकदार बनते हैं। आप चाहें तो बादाम के तेल की जगह नारियल का तेल या फिर जैतून का तेल भी मिला सकते हैं।

Leave a Comment