चेहरे पर झाइयां मिटाने के अनोखे घरेलू उपचार

जीवन में अच्छे और प्रभावशाली व्यक्तित्व के लिए चेहरे की त्वचा बिल्कुल साफ़ होना ज़रूरी है। किसी भी चेहरे पर ये चाँद में दाग की तरह होती हैं। त्वचा का रंग कभी हल्का तो कभी गहरा हो जाता है, ऐसे ही दाग का आकार भी घटता-बढ़ता रहता है। यह किसी व्यक्ति की अनुवांशिकता से जुड़ी नहीं होती है। लड़का हो या लड़की सभी को इस समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इसे ख़त्म करने के बहुत से तरीके है। इसलिए ऐसे उपाय करने चाहिए की चेहरे पर झाइयां पड़े ही ना।

चेहरे पर झाइयाँ प्रमुख कारण

  1. त्वचा को धुप में खुला छोड़ना।
  2. तेज धूप में जाने।
  3. हार्मोंन में असंतुलन।
  4. रसायनयुक्त क्रीम के प्रयोग से।
  5. धूल मिट्टी के चेहरे पर होने से।
  6. शारीरिक स्वास्थ्य ठीक न होना।
  7. चेहरे की झाइयां दूर करने के लिए नींबू, हल्दी और बेसन का पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाना भी फायदेमंद होता है।

 

झाइयाँ मिटाने के घरेलू उपचार

  1. सेब खाने और सेब का गूदा चेहरे पर मलने से भी झाइयां दूर होती हैं।
  2. रात को सोने से पहले रूई के गोले को दूध में भिगोकर दाग वाले जगह पर लगा लें, रात भर यूं ही छोड़ दें। अगले दिन सुबह गुनगुने गर्म पानी से धो लें।
  3. एलोवेरा जैल से हफ्ते में दो बार चहरेकी मालिश करने से भी झाइयां दूर हो जाती है।
  4. तुलसी के पत्‍तों को नींबू के रस में थोड़ी देर के लिये भिगोइये और उसे चेहरे पर रखिये। इससे काले घेरे भी गायब होगे और पिगमेंटेशन भी।
  5. ताज़े बैंगन का रस चेहरे पर मले, यह उपाय कम जाना जाता है पर बेहतर है।
  6. संतरे के छिलकों का पाउडर बनाकर गुलाब जल में मिलाकर पेस्ट बनाकर लगाए 10 min बाद धो ले।
  7. बरगद का दूध चेहरे पर प्रतिदिन मलें। बीस मिनट बाद ठंडे पानी से धो डालें। इससे एक सप्ताह में आपकी छाइयाँ समाप्त हो जाएंगी।
  8. सदा एक गिलास गाजर का रस पीजिए। इससे चेहरा तो सुर्ख होगा ही, साथ ही झाइयां भी समाप्त हो जाएगी।
  9. सप्ताह में कम से कम 3 बार बेसन में थोड़ा सा दही मिला कर चेहरे पर लगायें फिर 15 मिनट बाद चहरा पानी से धो ले।

Leave a Comment