मात्र 5 मिनट में घर के सभी कॉकरोच गायब, आजमाइए यह तरीका

Cockroach

बरसात के मौसम में घरों में सीलन बढ़ जाती है और कॉकरोचों के पनपने के लिए ये सबसे अनुकूल समय होता है। इनके सबसे अधि‍क पनपने की जगहें किचन और स्टोर रूम होती है। कॉकरोच घरों में हमेशा हमें परेशान करते हैं। इधर-उधर दौड़ते हैं और कभी-कभी तो खाने की चीजों में भी गिर पड़ते है।

cockroch

कॉकरोच को लेकर ये मसलें तो हैं ही, साथ ही ये डायरिया, अस्थमा जैसी गंभीर बीमारियां भी फैलाते हैं। वैसे तो इन्हें भगाने के लिए मार्केट में कई गोलियां मौजूद हैं लेकिन हम आपको बताएंगे कि बिना पैसा खर्च किए आप कैसे इन्हें घर से भगा सकते हैं।

cockroch

  • तेज पत्ते की गंध से कॉकरोच भाग जाते हैं। घर के जिस कोने में भी कॉकरोच पनप रहे हों, वहां तेज पत्ते की कुछ पत्तियों को मसलकर रख दें। कॉकरोच उस जगह से भाग जाएंगे। यदि कॉकरोच का प्रकोप ज्यादा है तो समय-समय पर पत्तियां बदलते रहें।
  • तेज गंध वाला लौंग भी कॉकरोचों को भगाने के लिए एक अच्छा उपाय है। किचन की दराजों और स्टोर रूम की अलमारियों में लौंग की कुछ कलियों को रख दीजिए। इस उपाय से कॉकरोच भाग जाएंगे।
  • केरोसिन ऑयल भी कॉकरेचों को दूर भगाने में सहायक है। इसकी गंध से मच्छर और कॉकरेच घर के आस- पास नहीं आते। मगर कॉकरेचो को घर से बाहर भगाने के बाद इसकी गंध मिटाने के लिए आपको तैयार रहना पड़ेगा।

Leave a Comment