दांत के कीड़े को मिनटों में बाहर निकाल फेंकता है यह घरेलु उपाय, ऐसे करें प्रयोग

शरीर का हर अंग एक अहम रोल प्ले करता है, जैसे कि हम आंखों के सहारे ही देख पाते हैं, कानों की मदद से सुन पाते हैं ठीक उसी तरह मुंह की मदद से हम कुछ खा पाते हैं। बात अगर खाने की हो तो हम अपने दांतों को कैसे भूल सकते हैं। इनकी मदद से ही तो हम कुछ काटते हैं, चबाते हैं आदि। आमतौर पर ये समस्या बच्चों को होती है मगर बड़ों को भी कई बार ये समस्या हो जाती है। दिनभर खाना, मीठा ज्यादा खाना, ब्रश न करना और खाने के बाद कुल्ला न करना आदि कारणों से मुंह में कीड़े लग जाते हैं। इसका इलाज अगर ठीक समय से न किया जाए तो ये कीड़े दांतों को खोखला कर देते हैं, जिससे दांत कमजोर हो जाते हैं और जल्दी गिर जाते हैं। हम सब जानते हैं की हमें हर रोज अपने दांतो की सफाई करनी चाहिए। लेकिन हम में से बहुत कम लोग ऐसे हैं जो इन बातों को अमल में लेकर चलते हैं। इसी वजह से उनके दांतो में दुर्गन्ध हो जाती है और कभी कभी भयंकर दर्द भी होने लगता है। जिससे दांतों के अंदर कीड़ा लग जाता है तो वह दांत धीरे-धीरे खत्म होने लगता है। कई उपाय है जिनकी मदद से आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते है।

प्याज
प्याज का प्रयोग अक्सर दांतो के दर्द को ठीक करने के लिए किया जाता है। लेकिन इसका प्रयोग दाँत के कीड़ो की समस्या को समाप्त करने के लिए भी किया जा सकता है। क्योकि प्याज को दांतो के लिए एक अच्छा उपाय माना जाता है। इसका प्रयोग करने से आपके दांतो मे होने वाली तकलीफ़ भी खत्म होंगी। क्योकि प्याज को एक प्रकार की प्राकृतिक औषधि माना जाता है जिसमे दाँत के दर्द को ठीक करने के गुण होते है।

लौंग
आयुर्वेद में लौंग के बहुत सारे फायदे बताए गए हैं. दांतों से जुड़े हर मर्ज की दवा है लौंग। दांतों में कीड़ों की समस्या है तो 2-3 लौंग को बारीक पीस लें और फिर इसके पाउडर को कीड़े लगे दांतों पर छिड़क लें या दांतों में इसके चूर्ण को दबा लें। अब मुंह को बंद कर लें और लार बनने दें। इस लार को मुंह में 5 मिनट तक रोके रखें फिर उगल कर नार्मल पानी या गुनगुने पानी से कुल्ला कर लें। इसके अलावा लौंग के तेल में रूई भिगाकर कीड़े वाले दांत पर लगाने से भी कीड़े खत्म हो जाते हैं।

लहसुन
दांत दर्द होने पर लहसुन के दवे को अच्छे से नमक लगा कर चबाएं। ऐसा करने से आपके दांत का दर्द ठीक हो जाएगा। अगर इसका इस्तेमाल आप रोज करते हो तो आप के दांत मजबूत हो जाएंगे।

नीम
नीम में ढेर सारे औषधीय गुण होते हैं। इसके एंटीबैक्टीरियल गुणों के कारण नीम को बैक्टीरिया, फंगस और कीटाणुओं का दुश्मन समझा जाता है। दांतों में कीड़े लग गए हैं तो नीम की पतली टहनी या छाल से दातुन करने से ये कीड़े खत्म हो जाते हैं।

Leave a Comment