मुंह के छाले होने पर करें ये 7 अनोखे उपाय

मुँह में छाले होने के कोई एक नहीं, अनेक कारण हैं। लेकिन इसका मुख्य कारण पेट की गड़बड़ी की वजह से ही होता है। कई बार पेट की गर्मी से भी छाले हो जाते हैं। यदि पेट ठीक रहे तो छाले कभी नहीं होंगे।

  1. बर्फ के प्रयोग से भी मुंह के छालों को ठीक कर सकते है। बर्फ के छोटे टुकडे छालों पर बीस से पच्चीस सेकंड तक रखे। चार से पांच बार ऐसा करने से छालों की समस्या दूर हो जाती है। इस विधि को लगातार करना चाहिए।
  2. एक चम्मच नारियल के दूध में थोड़ा सा शहद मिलाकर इसे छालों पर लगायें। इसे कम से कम दिन में तीन से चार बार करें।
  3. मशरूम मुह के छालो को ठीक करने का एक अच्छा उपाय है। मशरूम को पीस कर उसका चूरन बना ले और मुह जीभ या गले में छालो पर लगाये।
  4. अमरूद के 2 से 3 पत्तो को हाथो से मसल कर उसके रस को छालो पर लगाएँ। अमरूद के पत्तो मे कत्था लगाकर छालो पर लगाने से भी वे ठीक होने लगते है।
  5. तुलसी की चार पत्तियां रोज सुबह और शाम चबाकर ऊपर से थोड़ा सा पानी पिए। मुंह के छाले और मुंह की दुर्गन्ध दूर होती हैं। इस क्रिया को रोजाना कुछ दिनों तक करें।
  6. अरहर दाल को लेकर उसे बारीक़ पीस ले। अब इसे छाले की जगह पर दो से तीन बार रोजाना लगाए। इससे जीभ और मुंह के छाले की परेशानी को दूर हो सकती हैं।
  7. एक चम्मच धनिया के बीजों को एक कप पानी में उबाल लें। अब पानी को छानकर ठंडा होने दें। इसे दिन में एक दो बार प्रयोग करें।

Leave a Comment