आँखों का चश्मा हटाने के लिए ये करना है जरूरी

ब्रोकली विटामिन का अच्छा स्रोत हैं। इससे आँखों की रोशनी बढ़ने लगती है ब्रोकली को आप किसी भी प्रकार से खा सकते हैं। यदि आप चाहें तो इसे उबाल कर या फिर सलाद बनाकर भी खा सकते हैं।

शकरकंद खाना आंखों के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। शकरकन्द में बीटा कैरोटीन, विटामिन सी और फाइबर होते हैं। जो आँखों में होने वाली किसी भी परेशानी को आसानी से ठीक कर सकते हैं। शकरकंद आँखों को किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं होने देता है। इसके अलावा शकरकन्द ख़राब हुई कोशिकाओं का पुनः निर्माण कर सकती हैं।

सूखे मेवे के बारे में तो सभी जानते हैं लेकिन हम आपको बता दें, कि सूखे मेवे खाने से आँखों की रौशनी तेजी से बढ़ती है। सूखे मेवे में काजू, बादाम, मूँगफली, अखरोट, किशमिश आदि का सेवन कर सकते हैं।

गाजर एक ऐसा फल जिसे सभी डॉक्टर आँखों की रोशनी बढ़ने के लिए खाने के लिए जरूर कहते हैं। यह सच भी है गाजर आँखों की रोशनी बढ़ा सकता है। गाजर में पाए जाने वाला आंखों की कोशिकाओं को नष्ट होने से बचाता है। गाजर बीटा कैरोटीन के अलावा विटामिन A और विटामिन C के स्रोत वाले फल नींबू और संतरे भी आँखों के लिए फायदेमंद होते हैं।

मछली आँखों की रोशनी के लिए एक बहुत ही अच्छा उपाय है। मछली में पाए जाने वाला ओमेगा 3 फैटी एसिड आँखों की देखभाल करता है। इसके यह मोतिबिन्द जैसे सभी समस्याओं से निजात दिला सकता है। मछली आँखों को रक्त वाहिकाओं को मजबूत बनाती हैं।

Leave a Comment