आंखों को पूरी तरह बर्बाद कर देती है ये एक गलती, जो आप रोज करते हैं

आंख मनुष्य के शरीर का सबसे अहम् हिस्सा होता है। जिसका सबसे अधिक उपयोग होता है। आंखे हमारे शरीर का वह हिस्सा है जिसके द्वारा हम देख सकते है और सभी कार्य करते है। ऐसा काम जिससे आँखें कमजोर होती हों या उनको नुक्सान पहुँचता हो उनको आँखों के लिये खराब आदत ही कहा जायेगा। आंखे कुदरत की अनमोल देन है। बिना आंखों के हम अपने जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। यानी आंखें न हों तो इस खूबसूरत दुनिया को हम देख नहीं सकते। इसलिए आंखों की देखभाल बहुत आवश्‍यक हो जाती है। लेकिन कई ऐसी चीजें हमारी आदतों या रुटीन में शुमार हैं जो आपकी आंखों की रोशनी को नुकसान पहुंचाती हैं।

eye
बहुत बारीक काम लगातार करना जैसे कि चावल आदि बीनने का काम या फिर सिलाई का काम लम्बे समय तक करतेरहने से भी आँखें कमजोर होती हैं। इसके अलावा कम रोशनी के कारण भी आपकी आँखें खराब हो सकती हैं।

eye
कम रोशनी में या लेटकर पढ़ने की आदत भी आंखों की सेहत के लिए हानिकारक होती है। अंधेरे में पढ़ने से आंखों को आगे चलकर नुकसान हो सकता है। क्‍योंकि रोशनी की कमी से आंखों की पुतलियां फैल जाती हैं।
कुछ आंखों के डॉक्‍टरों के अनुसार, इलेक्ट्रॉनिक स्क्रीन, जैसे हमारे कंप्यूटर, टेबलेट्स और स्‍मार्टफोन से निकालने वाली नीली लाईट सूरज की पराबैंगनी किरणों की तरह हानिकारक हो सकती है।

Leave a Comment