उम्र के हिसाब से शरीर का कितना वजन होता है सेहत के लिए सही, जरूर जानें

lambai

आज के समय में जिस तरह की अनियमित जीवनशैली हम जी रहे हैं उससे स्वस्थ रहना अपने आप में एक चुनौती बन गई। दरअसल हेल्दी रहने के लिए सही डाइट के साथ सही वजन का पता होना बेहद जरूरी हैं, पर आजकल हम जिस तरह का भोजन लेते हैं वो हमारी पेट की भूख तो शांत करता है, पर हमें सही पोषण नहीं देता है । जिससे लोग अनियमित खानपान की वजह से या तो मोटापे का शिकार बन रहे हैं या फिर कुपोषण का । ऐसे में सवाल ये उठता है कि हमारे शरीर का वजन कितना होना चाहिए.. अक्सर लोग इस बात को लेकर कंफ्यूज रहते हैं कि हमारा आदर्श वजन कितना होना चाहिए या फिर एक खास उम्र में कितने वजन का बढ़ना ठीक है। अगर आपकी भी कुछ ऐसी ही दुविधा है तो चलिए आपको बताते हैं कि उम्र और लम्बाई के अनुसार एक व्यक्ति का आदर्श वजन कितना होना चाहिए।

lambai

उम्र के हिसाब से वेट चार्ट
न्यूबोर्न बेबी
न्यूबोर्न बेबी की उम्र के हिसाब से लड़के का वजन 3.3kg और लड़की का 3.2kg होना चाहिए।

3-5 और 6-8 महीने के बच्चे
3 से 5 महीने के लड़कों का वजन कम से कम 6kg और लड़कियों का 5.4kg वजन होना चाहिए। अगर आपका बच्चा 6 से 8 महीने का है तो इस हिसाब से लड़कों का वजन 7.8kg और लड़कियों का 7.2kg होना चाहिए।

9-11 और 2 साल के बच्चे
9-11 साल की उम्र में लड़कों का वजन 9.2kg और लड़कियों का वजन 8.6kg होना चाहिए। 1 साल के लड़के का वजन 10.2kg और लड़की का 9.5kg होना चाहिए। 2 साल की उम्र के हिसाब से लड़कों का वजन 12.3kg और लड़कियों का 11.8kg होना चाहिए।

3-5 साल के बच्चे
3 से 4 साल की उम्र में लड़कों और लड़कियों का वजन 14kg से 16kg तक होना चाहिए। 5 साल की उम्र में लड़कों का वजन 18.7kg और लड़कियों का 17.7kg होना चाहिए।

6-8 साल की उम्र के बच्चे
6 साल की उम्र में लड़कों का सही वजन 20.7kg और लड़कियों का 19.5kg होता है। इसके अलावा 7 से 8 साल की उम्र में लड़कों का सही वजन 22kg से 25kg और लड़कियों का 25kg से 24kg होना चाहिए।

9-11 साल के लड़के-लड़कियां
9 साल में लड़कों का वजन 28.1kg और लड़कियों 28.5kg होना चाहिए। 10-11 साल की उम्र में लड़कों का सही 31.4kg से 32.2kg और लड़कियों का 32.5kg से 33.7kg होता है।

12-14 साल के लड़के-लड़कियां
12 साल की उम्र में लड़कों का वजन 37kg और लड़कियों का वजन 38.7kg होना चाहिए। इसके बाद 13 साल की उम्र में लड़कों का वजन 40.9kg और लड़कियों 44kg होना चाहिए। वहीं 14 साल की उम्र में लड़कों का वजन 47kg और लड़कियों 48kg तक होना जरूरी है।

15 से 18 साल की उम्र में सही वजन
15-16 साल की उम्र में लड़कों का वजन 58kg और लड़कियों का 53kg तक होना जरूरी है। 17 साल की उम्र में लड़कों का वजन 62.7kg और लड़कियों 54kg तक होना चाहिए। इसके बाद 18 साल की उम्र में लड़का 65kg और लड़की 54kg तक का होना चाहिए।

19-39 साल की उम्र में सही वजन
19 से 29 साल की उम्र में पुरूषों का वजन 83.4kg और महिलाओं का 73.4kg तक होना जरूरी है। वहीं 30 से 39 साल की उम्र में पुरूषों का वजन 90.3kg और महिलाओं का वजन 76.7kg होना चाहिए।

40 से 60 साल के लोगों का वजन
40 से 49 साल की उम्र में हर पुरूष का वजन कम से कम 90.9kg और महिलाओं का 76.2kg तक होना जरूरी हैं। इसके अलावा 50 से 60 साल की उम्र में पुरूषों का सही वजन 91.3kg और महिलाओं का 77kg होता है।

Leave a Comment