एलोवेरा को अपना कर इन समस्याओं को कम करने में काफी हद तक मदद मिल सकती है।
एलोवेरा बालों को बढ़ाने और रूखे बालों को मॉइस्चराइज़ करने में मदद करता है।
हेयर फॉल से बचने के लिए आप एलोवेरा जेल में नारियल का तेल मिलाएं और इसे रात में सोने से पहले अपने बालों में लगाएं, सुबह बालों को वॉश करें।
यह स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाकर बालों को मजबूत बनाने का काम कर सकता है। इस तरह एलोवेरा बालों के विकास को बढ़ावा दे सकता है।
एलोवेरा में विटामिन ए, सी और ई होता है। इन तीनों विटामिन बालों की कोशिकाओं को मजबूत बनाते हैं।
एलोवेरा जेल, यूवी किरणों से सुरक्षा प्रदान करता है। एलोवेरा जेल से एक एंटीऑक्सिडेंट प्रोटीन, मेटालोथायोनिन हमारी त्वचा में उत्पन्न होता है।
बदलते मौसम में बालों का रुखापन एक बड़ी समस्या बन जाता है। सर्दी, गर्मी या बारिश का मौसम हो बालों पर सबसे जल्दी इसका असर पड़ता है।