सेब खाने के फायदे जानकर हैरान रह जाएंगे आप

सेब ऐसा फल है जो एशिया और यूरोप में हजारों सालों से उगाया जाता है, भारत में इसे ठन्डे स्थान हिमाचल में उगाया जाता है। इसका सेवन हमें कैंसर, दिल की बीमारी जैसे अनेक घातक बीमारियों से हमारी रक्षा करता है। सेब ऐसा फाइबर युक्त फल जो हमारे पाचनतंत्र को ठीक रखता है। इसके अलावा इसमें पाए जाने वाला मधुमेह और कई प्रकार की दिमागी बिमारियों से बचाता है, तो आइये इस फल के बारे और गहराई से जाने।

  1. सेब दिल के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। सेब में कई तरह के फायटोन्यूट्रियन्ट्स पाये जाते है, २ सेब रोजाना खाने से दिल की बीमारी संबंधित परेशानियां दूर हो सकती हैं।
  2. सेब एनेमिया जैसी बीमारी का इलाज भी करता है, क्योंकि सेब में आयरन बहुत काफी मात्रा में पाया जाता है। इसलिए प्रतिदिन 2 से 3 सेब का सेवन करने से पूरे दिन आयरन की कमी महसूस नहीं होगी।
  3. सेब खून के नियमित प्रवाह को बनाए रखने में सहायक हैं। यह शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करता हैं और शुगर की मात्रा को भी नियंत्रित करता है।
  4. सेब में मौजूद क्वरसिटिन कोशिकओं को नुकसान होने से बचाता है। इससे कैंसर का खतरा नहीं होता है।
  5. सेब कैल्शियम का एक अच्छा स्रोत है, जो ना केवल हड्डियों को मजबूत बनाता है, मज़बूत व स्वस्थ हड्डियों के लिए रोज़ाना ताजे सेब का सेवन करें। सेब को उसके छिलके के साथ खाया जाये, तो इससे कब्ज़ भी ठीक हो जाता है। क्योंकि इसमें फाइबर होता है, जो हमारे पाचन तंत्र को नियंत्रित करता है।
  6. सेब में पाये जाने वाला फ्लैवोनॉइड्स एवं फेनालिक एसिड फेफड़ों एवं प्रतिरक्षा प्रणाली को स्वस्थ बनाता है, यह अस्थमा पीड़ित रोगी के लिए अच्छा माना जाता है। यदि दो सेब का सेवन हफ्ते में करें तो अस्थमा 30 प्रतिशत तक ठीक हो जाता है।
  7. हाल ही के अध्ययनों में पाया गया है, कि सेब में पाये जाने वाला क्वरसिटिन आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है।
  8. दाँतों का पीलापन दूर करने के लिए सेब चबाकर खाएं, जिससे दांतों के मैलों से भी छुटकारा मिल सकता है। सेवन करने के पश्‍चात कुल्ला अवश्य करना चाहिए।
  9. सेब फाइबर का एक अच्छा स्रोत होता है। प्रतिदिन एक या दो सेब का सेवन करने से मोटापा कम हो सकता है।

Leave a Comment