चेहरे के सारे पिंपल्स और दाग-धब्बे को जड़ से साफ़ कर देगा ये आयुर्वेदिक नुस्खा

गोरे चेहरे पर कोई दाग धब्बा या निशान पड़ जाए तो चेहरे की सुंदरता फीकी पड़ने लगती है। चेहरे पर कील मुंहासे निकलना आजकल आम हो गया है। ऑयली स्किन पर पिम्पल्स निकलने की समस्या अधिक होती है। पिम्पल को अगर हाथ से फोड़ दे तो पिम्पल्स के दाग चेहरे पर रह जाते है। आजकल त्वचा पर मुंहासे यानी पिंपल निकलने की समस्या बेहद आम हो गई है। खासकर जिनकी त्वचा ऑयली (तैलीय) है, उन्हें पिंपल ज़्यादा परेशान करते हैं। ऐसे लोगों के मन में अक्सर ये सवाल उठता है कि आखिर पिंपल की समस्या से कैसे छुटकारा पाया जा सकता है?

फुंसियों का हमारे फेस पर होने का सबसे बड़ा कारण गंदे हाथो को फेस पर बार–बार लगाना भी है। हाथो में जीवाणु और बैक्टीरिया होते हैं इसलिए कभी भी दिन में अपनी त्वचा को हाथो से ना छुए। जब भी अपने चेहरे पर हाथ टच करना हो तो उन्हें पहले अच्छी तरह धो ले।

मुल्तानी मिट्टी तैलीय और मुँहासे प्रवण त्वचा के लिए अच्छी है और यह अतिरिक्त तेल को अवशोषित कर, उनको रोम छिद्र से मुक्त करती है। यह आपके रंग में सुधार करने में भी मदद करती है।

पिंपल पर बर्फ़ रगड़ने से उसकी सूजन कम होती है और वो धीरे-धीरे ठीक होने लगता है। अगर पिंपल निकलने की शुरुआत होते ही ये नुस्खा आज़माया जाए, तो इससे ज़्यादा फ़ायदा होता है।

चेहरे से पिम्पल्स निकालने के लिए ज़रूरी है की पहले त्वचा में जमा धूल मिट्टी के कण साफ़ करे। आप गरम पानी से चेहरे को भाप दे कर स्किन को क्लीन कर सकते है। आप पानी में निम्बू का रस भी मिला सकते है।

Leave a Comment