भुना चना खाने से खत्म हो जाती हैं ये 3 बड़ी बीमारियां, बस जान लें सही तरीका

chane

चना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। सुबह भीगे हुए अंकुरित चना खाने से शरीर को आयरन, कैल्शियम और कई अन्य जरूरी तत्वों के साथ-साथ विटामिन्स भी मिलते हैं। सेहत के लिहाज से देखें तो भुना चना भी बहुत फायदेमंद होता है। भुने हुए चने को गरीबों का बादाम भी कहा जाता है। इसमें कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, नमी, कैल्शियम, आयरन और विटामिन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। भुने हुए चने खाने के फायदों के बारे में पढ़कर शायद आपके मन में भी यह सवाल उठ रहा हो कि एक स्वस्थ व्यक्ति को प्रतिदिन कितने चने खाने चाहिए।

chane
गलत लाइफस्‍टाइल और अनहेल्‍दी डाइट के चलते आज लगभग हर कोई कब्‍ज की समस्‍या से परेशान हैं। इसके अलावा कई बीमारियों के कारण भी कब्‍ज की समस्‍या होती है। कब्ज होने पर आप दिनभर आलस महसूस करती हैं और परेशान रहती हैं। जिन महिलाओं को कब्ज की समस्या होती है, उन्हें रोजाना चने खाने से बहुत आराम मिलता है।

chane

अगर आप या आपके परिवार में कोई मोटापे से ग्रस्त हैं तो भुने हुए चने खाना उनके लिए बहुत ही फायदेमंद रहेगा। रोजाना भुने हुए चने खाने से मोटापे की समस्या में राहत मिलती है। इसका सेवन शरीर से अतिरिक्त चर्बी को पिघलाने में मदद करता है।

भुने हुए चने खाने से मधुमेह रोग में भी लाभ मिलता है। भुने हुए चना ग्लूकोज की मात्रा को सोख लेते है जिससे डायबिटीज रोग नियंत्रित हो जाता है। डायबिटीज रोगियों के प्रतिदिन भुना हुआ चना खाने से ब्लड शुगर का लेवल कम होता है। इसके अलावा भुने हुए चने को रात में सोते समय चबाकर गर्म दूध पीने से सांस नली के अनेक रोग दूर हो जाते हैं।

Leave a Comment