सेब खाने वाले यह जरूर पढ़ें, वरना आपके लिए जहर के सामान साबित होगी सेब

apple

सेब में लाभकारी पोषक तत्व होते है जो हमें कई स्वास्थ्य लाभ दिलाते है। सेब स्‍वास्‍थ के लिए फायदेमंद होता है। आज के लेख में आप सेब के फायदे और सेब के नुकसान के बारे में जानेंगे। एप्‍पल में उपयोगी एंटीऑक्सिडेंट, फ्लैनोनोड्स और फाइबर बहुत अधिक मात्रा में होते है। सेब में पॉलिफेलोल अच्छी मात्रा में होते है जो कि सेब के गूदे और छिलके दोनों में पाया जाता है यह एंटीआक्‍सीडेंट के रूप में काम करता है। सेब में उपस्थित एंटीऑक्‍सीडेंट कैंसर, मधुमेह, हृदय रोग, ब्लड प्रेशर जैसे रोगों के खतरे को कम करने में मदद करते है। यदि सेब को प्रतिदिन खाया जाए तो यह डॉक्टर पर होने बाले खर्चो को बचा सकता है।

सेब फल के बीजों में साइनाइड होता है, यह एक शक्तिशाली जहर है। कुछ सेबों के बीज खाने से घातक परिणाम सामने आ सकते है। इसलिए सेब के बीजों का सेवन नही करना चाहिए।

अगर आप सेब का अधिक सेवन करते है तो यह आपके दांतों के लिए बेहद ही हानिकारक हो सकता है। सेब में अम्‍ल का प्रमाण अधिक होता है, जो दांतों के नुकसानदेह होता है। इसलिए अधिक मात्रा में सेब का का सेवन ना करे और सेब खाने के बाद पानी से अच्छी तरह दांतों को साफ़ करे।

सेब में अम्‍ल की मात्रा ज्‍यादा होती है। ये अम्‍ल कार्बन युक्‍त पेय पदार्थों से दांतों में चार गुना ज्‍यादा हानिकारक प्रभाव छोड़ सकते है। सेब का निश्चित मात्रा में सेवन लाभ कारी होता है पर यदि इसे जरूरत से ज्‍यादा लिया गया तो यह आपके लिए खतरा बन सकता है।

Leave a Comment