दांत दर्द कई कारणों से हो सकता है। ठीक प्रकार सफाई न करने। खानपान की गलत आदतों के कारण। अपने दांतों के प्रति लापरवाही बरतने के चलते व अन्‍य कई वजह होती हैं जिनकी वजह से दांत दर्द परेशान कर सकता है। यदि आपके दांत में दर्द है, तो यह पता लगाना महत्वपूर्ण है कि आपकी बेचैनी यानि कि दांतों में दर्द की जड़ क्या है। वहां से, आप यह निर्धारित कर सकते हैं कि किसी भी दर्द, सूजन, या अन्य लक्षणों को कैसे दूर किया जाए। क्योंकि दांतों में दर्द की पीड़ा क्या होती है यह वही समझ सकता है जो इस दौर से गुजरता है। कई बार तो दांत का दर्द इतना तकलीफदेह होता है कि इंसान के दैनिक काम तक प्रभावित होने लगते हैं।

गर्म पानी में नमक मिला देने से यह प्राकृतिक एंटीसेप्टिक माउथवाश की तरह व्यवहार करता है। नमक और पानी के इस घोल से कुल्ला करने पर दांत दर्द से काफी राहत मिलती है। इसके लिए जरूरी है कि घोल को थूकने से पहले कम से कम 30 सेकंड तक मुंह में रखें।

प्‍याज में कुछ ऐसे औषधीय गुण होते हैं जो मुंह के जीवाणु एवं बैक्‍टीरिया को नष्ट कर देते हैं। रोज एक कच्‍चा प्‍याज खाने से दांत दर्द में आराम मिलता है। साथ ही रोजाना कच्‍चा प्‍याज खाने से आपको अन्‍य कई स्‍वास्‍थ्‍य लाभ भी मिलते हैं।

लहसुन भी दांत दर्द में बहुत आराम पहुंचाता है। असल में लहसुन में एंटीबायोटिक गुण पाए जाते हैं जो अनेकों प्रकार के संक्रमण से लड़ने की क्षमता रखते हैं। अगर आपका दांत दर्द किसी प्रकार के संक्रमण की वजह से होगा तो लहसुन उस संक्रमण को दूर कर देगा जिससे आपका दांत दर्द भी ठीक हो जायेगा। इसके लिए आप लहसुन की दो तीन कली को कच्चा चबा जायें। आप चाहें तो लहसुन को काट कर या पीस कर अपने दर्द करते हुए दांत के पास रख सकते हैं। लहसुन में एलीसिन होता है जो दांत के पास के बैकटीरिया, जर्म्स, जीवाणु इत्यादि को नष्ट कर देता है।