आम खाने के फायदे और नुकसान

आम को फलो का राजा यूं ही नहीं कहा गया है। इसमें पाए जाने वाला पोषक तत्व हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद होते है। कई अध्ययनों ने ये साबित किया है कि आम खाने से कई छोटे-बड़ें रोगों से हमें छुटकारा मिल सकता है। आम खाने के फायदे अनेक है आम में पाया जाने वाला बीटा कैरोटीन हमारे शरीर को कई रोगों से बचाता है। आपको यहां बता दें कि आम में लगभग 20 से भी अधिक मिनिरल्स और विटामिन्स पाया जाते है। आइए जानते है कि फलों के राजा आम के फायदे हमें किन-किन रोगों को आसानी से मात देने में मदद कर सकते हैं

आम में पाए जाने वाले विटामिन
फलों का राजा आम में कई पोषक तत्व और विटामिन शामिल है। जिसमें विटामिन ए सबसे महत्वपूर्ण विटामिन है। इसके अलावा आम में विटामिन सी, विटामिन ई, थाइमिन, राइबोफ्लेविन, नीयासिन, विटामिन बी, फोलेट, पैंटाफेनीक एसिड , कोलिन आदि शामिल होते है।

Leave a Comment