ये है दुनिया का सबसे ताकतवर फल, जिसको खाते ही शरीर में गजब की ताकत आ जाती है

खरबूजा गर्मियों के मौसम में बहुत अधिक मिलता हैं। कच्चे खरबूजे का रंग हरा होता हैं लेकिन पक जाने पर हल्के पीले-भूरे रंग का हो जाता हैं।खरबूजा गर्मियों में काफी पसंद किया जाता है, इसमें पर्याप्‍त मात्रा में पानी होता है जो आपको हाइड्रेट रखता है। खास तौर से गर्मी में आने वाला खरबूजा, रसीले और पानी की पूर्ति करने वाले फलों में विशेष स्थान रखता है। यह सेहत के लिए भी लाभदायक होता है। खरबूजे में 95 प्रतिशत पानी के साथ भरपूर मात्र में विटामिन और मिनरल्स भी पाए जाते हैं। स्वाद में तो यह मजेदार है। गर्मी के मौसम में होने वाली बीमारियों को रोकने के लिए खरबूजा बहुत ही लाभकारी होता हैं। आज हम जानेंगे खरबूजा खाने के फायदे के बारे में।

शरीर की रोग प्रति रोधक क्षमता को बढ़ाता है। खरबूजे में निहित विटामिन C शरीर की रोग-प्रति रोधक क्षमता को बढ़ा कर उसे रोगों और संक्रमणों से लड़ने के लिए मजूबती प्रदान करता है। साथ ही इससे सफ़ेद रक्त कणिकाओं का निर्माण भी होता है।

खरबूजा सोने में होने वाली परेशानी को भी दूर करता है। यह मस्तिष्क की मांशपेशियों को आराम देकर इंसोमेनिया जैसी समस्या को दूर करता है।

खरबूजे में काफी मात्रा में पोटैशियम मौजूद होता है। पोटेशियम हमारे दिल को सामान्य रूप से धड़कने में मदद करता है, जिससे मस्तिष्क में पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन पहुंचती है और तनाव से भी मुक्ति मिलती है।

Leave a Comment