चीकू खाने के इन फायदों को नहीं जानते हैं आप

चीकू में विटामिन भरपूर मात्रा में पाई जाती चीकू खाने से आँखों की रोशनी बढ़ती है। इसके अलावा बूढ़े लोगों की ऑंखें ठीक हो सकती हैं।

चीकू खाने से आंत बहुत मजबूत हो जाती हैं। इसके सेवन से कब्ज और दस्त जैसी समस्या भी समाप्त हो जाती है।

यह हृदय से जुड़े रोगों से भी बचाव करता है। चीकू आयरन से भरपूर शरीर में खून की कमी दूर करता है। इसमें कार्बोहाइड्रेट के अलावा महिलाओं के लिए जरूरी पोषक तत्त्व प्रचुर मात्रा में होता है।

चीकू में ग्लूकोज प्रचुर मात्रा में होती हैं, जो शरीर को फ़ौरन एनर्जी दे सकता हैं। इसलिए गर्मी के दिनों में रोज चीकू खाने से बॉडी में एनर्जी बनी रहती हैं।

नियमित रूप से चीकू का सेवन करने से त्वचा खूबसूरत हो जाती है। इसमें विटामिन E होता है, जो आपके त्वचा को नमी प्रदान करने के साथ साथ इसकी खूबसूरती एवं सुंदरता को भी बढ़ाता है।

चीकू में एंटीओक्सिडेंट व फाइबर होता है, जिससे ये शरीर के सारे विषैले पदार्थ को भी बाहर निकालता है। विटामिन A से फेफड़ों और मुंह के कैंसर से रक्षा करता है।

चीकू में कैल्शियम फास्फोरस और आयरन की प्रचुर मात्रा पायी जाती है, जो हड्डियों के लिए आवश्यक होती है। इससे हड्डियां मजबूत होती हैं।

Leave a Comment